फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सट्टे खेलते छह गिरफ्तार

सट्टे खेलते छह गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 01:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सट्टे खेलते छह गिरफ्तार
बरेली। गंगापुर के एक घर में दबिश देकर पुलिस ने छह सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मकान मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के गंगापुर में बड़े कुएं के पास पुलिस ने शनिवार देर रात दबिश देकर छह सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम द्वारा गंगापुर निवासी तन्नू के घर में सट्टे की सूचना पर छापा मारकर बारादरी के जगतपुर निवासी वसीम अहमद, कालीबाड़ी निवासी दीपक गुप्ता, हरुनगला के कुसुम नगर निवासी अमन, किला क्षेत्र के चंदन नगर निवासी अर्जुन, आजमनगर की गली जोगियान निवासी आरिफ और प्रेमनगर के जाटवपुरा निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मकान मालिक तन्नू भाग निकला। छानबीन में पुलिस ने करीब 36,280 रुपये, सट्टा पर्चियां व अन्य सामग्री बरामद की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed