{"_id":"5c056719bdec221c8f68bb16","slug":"51543857945-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंडई शोरूम मालिक के घर और दुकान पर छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुंडई शोरूम मालिक के घर और दुकान पर छापामारी
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई शोरूम मालिक की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश
कोतवाली में हुंडई शोरूम मालिक और मैनेजर पर दर्ज है धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। धोखाधड़ी के मामले में वांछित हुंडई शोरूम के मालिक और मैनेजर के घर पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। दो महीने पहले दोनों के खिलाफ कोतवाली में कार के फर्जी कागज देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक दोनों घर से गायब मिले। इससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
गुलाबबाड़ी रोड निवासी राजीव कुमार ने कोतवाली में चार अक्तूबर को हुंडई शोरूम के मालिक अल्पित अग्रवाल और मैनेजर अभिषेक जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि राजीव ने 30 अक्तूबर, 2017 को ग्रांड आई-10 कार खरीदी थी। इसका बीमा और कागज शोरूम की तरफ से नहीं मिले। गाड़ी के 24 सितंबर को दुर्घटनाग्रस्त होने पर ठीक कराने के लिए शोरूम में देने पर कागजों में कमी बताई गई। आरोप है कि कूट रचित दस्तावेज में चार नवंबर, 2017 को गाड़ी खरीदना दिखाया गया। धोखाधड़ी करके गाड़ी के फर्जी कागज बनाए गए थे। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि अल्पित अग्रवाल और अभिषेक के घरों पर दबिश दी गई। शोरूम पर भी पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इधर, अल्पित अग्रवाल ने फोन पर बताया - उनके ऊपर समझौते को लेकर राजीव दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बातचीत की एक ऑडियो क्लिप होने का भी दावा किया है।