{"_id":"6a9c44eda04a56d06b0b609f","slug":"allegation-against-ansal-for-fraudulently-selling-70248-square-meters-of-land-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105207-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंसल का फर्जी तरीके से 70,248 वर्गमीटर जमीन बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंसल का फर्जी तरीके से 70,248 वर्गमीटर जमीन बेचने का आरोप
विज्ञापन
बिल्डर का आरोप है कि तीन गांव में 5 लोगों ने फर्जी दस्तावेज से बेची जमीन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अंसल ग्रुप ने दादरी क्षेत्र के तीनों गांवों में फर्जी तरीके से उसकी जमीन बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 5 लोगों ने 70,248 वर्गमीटर जमीन बेचने का आरोप है। हालांकि इसकी शिकायत निबंधन विभाग से नहीं की है। बिल्डर ने केवल सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों से फर्जीवाड़े से बचने की अपील की है।
बिल्डर ने सार्वजनिक सूचना जारी कर आरोप लगाया है कि अंसल समूह की 52 कंपनियां हैं। दादरी क्षेत्र में उनका सुशांत मेगापोलिस प्रोजेक्ट हें। कंपनी में केवल तीन अधिकृत पदाधिकारी ही जमीन बेच सकते हैं, लेकिन कुछ लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का काम कर रहे हैं। कंपनी ने 27 केस की जानकारी भी सार्वजनिक की है। आरोप है कि पांच लोगों ने 27 रजिस्ट्री की है। इन लोगों ने कैमराला चक्रसेनपुर, दतावली और भोगपुर गांव की 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन बेच डाली है। हालांकि पुलिस और प्रशासन को शिकायत नहीं दी गई है।
बिल्डर की कई कंपनियां है। उनकी तरफ से ही रजिस्ट्री की गई होगी। उनकी जानकारी में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री का मामला संज्ञान में नहीं है। बिल्डर की तरफ से इस तरह की कोई शिकायत अभी नहीं मिली है। शिकायत पर जांच की जाएगी। -ब्रिजेश कुमार, एआईजी द्वितीय निबंधन विभाग