फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाभी के सबंधों से परेशान था इसलिए मार दिया

भाभी के सबंधों से परेशान था इसलिए मार दिया

Sat, 29 Sep 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 29 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
भाभी के सबंधों से परेशान था इसलिए मार दिया
भाई जयपाल की शादी से पहले ही भाभी रितू के संबंध गैर लोगों से थे। इससे भाई भी परेशान रहते थे। उनकी मौत के बाद घर में बाहरियों का आना-जाना कम नहीं हुआ। कैंट थाने में रितू की हत्या करने के आरोपी सर्वेश सिंह ने गिरफ्तारी के बाद कबूलनामा में कत्ल की वजह खोली। उसका बयान था कि भाई के रहते हुए यह सब झेलता रहा.. जिस रात हत्या की, उस रात घर में पले कुत्तों के भौंकने पर जागा था। घर की छत से भाभी के घर में झांककर देखा तो वह मुख्य द्वार से किसी पुरुष को बाहर निकाल रहीं थी। इसके बाद वह कमरे में गया। लाइसेंसी बंदूक उठाई और छत के रास्ते भाभी के घर आकर पूछा कि कौन था। उसकी भाभी ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसके बाद सिर पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। कैंट पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। क्यारा गांव के 36 वर्षीय रितु के देवर सर्वेश सिंह ने उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की थी। उनकी 12 वर्षीय बेटी अन्नू इस कत्ल की गवाह बनी थी। सर्वेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घरों में दबिश दी थी। जहां वह छुपा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed