फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girls trashed youth for molesting

शील चौराहा पर छात्राओं के बाद एबीवीपी का हंगामा

Thu, 17 May 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 17 May 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Girls trashed youth for molesting
girls
शील चौराहे पर सरेराह छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों की बुधवार को शामत आ गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से लौट रहीं छात्राओं ने छेड़खानी होने पर शोहदों को चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक शोहदा को तो किसी तरह छात्राओं के चंगुल से छूटकर भाग गया जबकि दूसरे को छात्राएं घसीटते हुए आवास विकास पुलिस चौकी ले गईं। वहां भी उसकी जमकर धुनाई की। छात्राओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने शोहदे को चौकी के अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे चलते हंगामे के दौरान छात्राओं ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। पुलिस शोहदे को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंची तो छात्राओं ने वहां भी हंगामा किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए शिविर चल रहा है। बुधवार शाम पांच बजे शिविर से राजेंद्रनगर की छात्राएं लौट रहीं थीं। जब वे शील चौराहे पर पहुंची तो दो शोहदों ने एक छात्रा से छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे उससे अभद्रता करने लगे। इस बीच कुछ और छात्राएं वहां पहुंच गईं। जब उन्हें घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों शोहदों को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगीं।
विज्ञापन


छात्राओं की पुलिस से हुई तीखी नोकझाेंक
दोनों शोहदों ने भागने की कोशिश की तो छात्राओं ने उनमें से एक को दबोच लिया। उसने अपना नाम मुस्तकीन बताया, जबकि उसका साथी भाग गया। कुछ छात्राओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसे लेकर छात्राओं की पुलिस से नोकझाेंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं का रौद्ररूप देख कांपने लगा मुस्तकीन
छात्राएं इस कदर गुस्से में थीं कि वे मुस्तकीन को घसीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गईं। वहां भी उसकी जमकर धुनाई की। उनके गुस्से को देखकर मुस्तकीन डर के मारे बुरी तरह कांपने लगा। पुलिस जब उसे गाड़ी में बैठाकर प्रेमनगर थाने लेकर पहुंची तो छात्राओं ने वहां भी हंगामा किया। इसके बाद एक छात्रा की तहरीर पर मुस्तकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।


हमें एंटी रोमियो की जरूरत नहीं
शील चौराहा पर होने वाली छेड़छाड़ पर एंटी रोमियो टीम पर सवालिया निशान लगाते हुए छात्राओं ने कहा कि हमें ऐसी टीम की आवश्यकता नहीं, जो शहर में कहीं नजर ही नहीं आती है। बोलीं, शील चौराहे छेड़खानी आएदिन की बात है। चौकी के पीछे ही अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है, लेकिन पुलिस खामोश रहती है।

छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदे को पकड़ लिया गया है। उसे रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। - बलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed