{"_id":"593992eb4f1c1bc8208b45a7","slug":"51496945387-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई में ढिलाई पर सात सीओ से स्पष्टीकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसुनवाई में ढिलाई पर सात सीओ से स्पष्टीकरण
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सुनवाई की शिकायतों को समय पर निस्तारित नहीं करने पर जनपद के सात क्षेत्राधिकारी और दो थाना प्रभारियों को एसएसपी ने फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा हैं। एसएसपी ने दो दिनों में लंबित शिकायतों को निरस्तारित करके रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए हैं।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने क्षेत्राधिकारी और थाना स्तर पर जनसुनवाई के लंबित मामलों का निरीक्षण किया था। जनपद में बड़ी संख्या में जनसुनवाई के प्रकरणों के लंबित मिलने पर नाराजगी जताई थी। शहर के तीन सर्किल और देहात के फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, मीरगंज में जनसुनवाई के प्रकरण लंबित मिले थे। जिसके बाद एसएसपी ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी प्रथम, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, क्षेत्राधिकारी तृतीय, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, क्षेत्राधिकारी मीरगंज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने बताया कि सुभाषनगर और नवाबगंज थाना प्रभारियों के स्तर पर भी जनसुनवाई की शिकायतों के लंबित मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
डीजीपी के निर्देश, लंबित न रहे जनसुनवाई की शिकायत
सूबे की सरकार ने लोगों को आनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक प्लेटफार्म दिया है। लोगों की शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करना होता है। लोग अपनी शिकायत को ऑन लाइन ट्रेस भी कर सकते हैं। डीजीपी सुलखान सिंह ने हाल में बैठक करके निर्देश जारी किये कि जनसुनवाई के मामलों को लंबित नहीं रखा जाना है।