फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छात्रों में विवाद

बालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छात्रों में विवाद

Fri, 15 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छात्रों में विवाद
बरेली। स्टाइलिश बालों पर टिप्पणी करने को लेकर छात्रों के दो गुट में विवाद हो गया। एक गुट ने फोन करके साथियों को बुला लिया। इसकी भनक शिक्षकों को लगी तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। आरोपी छात्रों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के नगरिया किला और बारादरी के कांकरटोला के तीन छात्र सुरेश शर्मा नगर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ते हैं। एक छात्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने स्टाइलिश बाल कटवाए थे। जिसको लेकर कक्षा के कुछ लड़के आपत्तिजनक तंज कसते थे। बृहस्पतिवार को इसको लेकर झगड़ा हो गया। टीचर के आने पर आरोपी छात्र बाहर देख लेने की धमकी देकर चले गए। करीब 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद तीनों बाहर निकले तो आरोपी छात्रों ने अपने भाइयों समेत 30-35 लड़कों को लाठी डंडे और तमंचे लेकर बुला लिया। जानकारी शिक्षकों हुई तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लड़के भाग गए। आरोपी छात्रों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी भाग निकले। मौके पर छूटे लाठी डंडे पुलिस ने जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed