{"_id":"5c817ccbbdec2214720f9f8d","slug":"41551989963-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चर्चित गांव बभिया में चचेरे तहेरे भाइयों में कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। गोली दीवार से रगड़ने के बाद चाचा के सीने में जा लगी। निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए चाचा की हालत में अब सुधार है। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बभिया निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम का बेटा रजनेश का अपने पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई जितेंद्र से गुरुवार दोपहर किसी बात पर झगड़ा हो गया था। तब मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पको समझाकर अलग कर दिया। रात करीब दस बजे जितेंद्र ने शराब के नशे में रजनेश को कॉल करके गालियां देनी शुरू कर दीं। इससे नाराज रजनेश भी इधर से गालियां देने लगा। रजनेश ने सामने आकर मुकाबला करने की बात कही तो मोबाइल पर बात करते हुए जितेंद्र उसके घर की ओर आ गया। जितेंद्र ने दरवाजे पर आकर गालियां देनी शुरू कीं तो राधेश्याम उसे समझाने को बाहर की ओर निकले। बताते हैं कि काफी दूरी से जितेंद्र ने उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली एक दीवार में रगड़ खाती हुई राधेश्याम के सीने में जा लगी। इससे वे चीखकर गिर पड़े। तब जितेंद्र तमंचा लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर कैंट अशोक पाल ने बताया कि रजनेश की ओर से जितेंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। जितेंद्र की तलाश की जा रही है।