फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बारातों ने जाम किए शहर के रास्ते, लोग परेशान

बारातों ने जाम किए शहर के रास्ते, लोग परेशान

Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बारातों ने जाम किए शहर के रास्ते, लोग परेशान
बरेली। शुक्रवार की शाम शहर के अधिकांश रास्तों पर बेवजह का जाम नजर आया। थोक में निकली बारातों की वजह से लोग रास्तों में फंसे तो शोर ने उन्हें और परेशान कर दिया। देर रात एसएसपी खुद शहर के रास्तों पर निरीक्षण को निकले और कई जगह भीड़ हटाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में बड़ा सहालग था। शहर के छोटे से लेकर बड़े मैरिज हॉल व धर्मशालाएं बुक थीं। बताया जा रहा था कि इस माह का ये सबसे बड़ा सहालग था। अनगिनत बारातें शहर के प्रमुख रास्तों पर निकलीं तो अव्यवस्था फैल गई। बैंडबाजे कहीं थे तो बाराती कहीं दूसरी ओर नाच रहे थे। कुल मिलाकर यातायात अवरुद्ध करने के लिए ये नजारा काफी था। संजय नगर बाईपास से लेकर बाजार तक रोड कई जगह जाम था। एक्जीक्यूटिव क्लब, बीसलपुर रोड, बरेली कॉलेज रोड पर कई जगह बारातें सड़क पर थीं। इस तरह के जाम को खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर नहीं थी। कुछ जगह स्थानीय लोगों की मशक्कत से जाम हटा तो कुछ जगह देर से पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया। सर्वाधिक बुरा हाल सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड का था। वहां दो तरह की समस्या राहगीरों को पेश आई। सड़कों पर बारातों ने जाम लगा रखा था तो सड़क किनारे बने बारातघरों के सामने वाहनों की पार्किंग की गई थी। चूंकि यहां किसी बारातघर में अंदर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो अधिकांश वाहन सड़क तक लगे हुए थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर करगैना पुलिस चौकी और यूपी 100 ने इनमें से कई वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। बारातों की वजह से शहर में जाम लगने की सूचना पर एसएसपी ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed