फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होटल मालिक और सेवा प्रदाता कर्मचारी में मारपीट, रिपोर्ट

होटल मालिक और सेवा प्रदाता कर्मचारी में मारपीट, रिपोर्ट

Tue, 01 Jan 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
होटल मालिक और सेवा प्रदाता कर्मचारी में मारपीट, रिपोर्ट
बरेली। सिविल लाइंस स्थित होटल राजकमल प्रबंधन और प्रतिष्ठित सेवा प्रदाता कंपनी ओयो रूम्स के कर्मचारी तरुण कुमार में मारपीट के बाद खासा हंगामा हो गया। तरुण का सिर फटने पर उसने एनसीआर दर्ज कराकर मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली में ही होटल प्रबंधन की ओर से भी एनसीआर कराई गई है। कोतवाल इस मामले में कोर्ट से अनुमति लेकर एफआईआर करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित संजय नगर निवासी तरुण कुमार लहूलुहान हालत में कोतवाली आए। बताया कि होटल मालिक के बेटों सुभाषनगर निवासी अंकित व शिवम गुप्ता ने होटल परिसर में स्टाफ के साथ उन पर हमला कर दिया। वह भुगतान करने आए थे लेकिन शिवम ने जबर्दस्ती उनसे मनमाना चेक ले लिया। तरुण के मुताबिक जब वह पुलिस को साथ लेकर होटल में गए तो वहां सीसीटीवी फुटेज तक डिलीट कर दी गई ताकि उनके साथ हुई मारपीट का सबूत न मिले। पुलिस ने अंकित व शिवम के खिलाफ एनसीआर कर ली। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि होटल प्रबंधकों की ओर से तरुण के खिलाफ एनसीआर कराई गई है कि उन्होंने भुगतान में बेईमानी और झगड़ा किया। हालांकि तरुण को चोटें आई है। मामले में एफआईआर कराएंगे। ओयो के प्रवक्ता ने कहा कि मुद्दों पर बात की जा रही थी पर कर्मचारियों से बदसलूकी करना गलत है, उन्हें भरोसा है कि पुलिस एफआईआर कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed