{"_id":"5bb50cc8867a557f02568384","slug":"41538591944-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और ‘वो’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और ‘वो’
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के होते दूसरी शादी करने जा रहे एक शख्स की उस वक्त सरेआम फजीहत हो गई जब इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई। बुधवार को पत्नी भी पति के पीछे-पीछे कचहरी पहुंची गई। कचहरी चौराहे पर पति को रंगेहाथ युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में बीच चौराहे जमकर जूतमपैजार हुई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन सब मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। वहां मौजूद पुलिस ने भी बीच बचाव नहीं कराया।
सिकलापुर निवासी विनीता कश्यप ने बताया कि 15 साल पहले उनकी शादी बिहारीपुर निवासी संदीप कश्यप से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। इसी बीच इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने संदीप को प्रेमजाल में फंसा लिया, जिससे शादी करने बुधवार के वह कचहरी आया था। उसने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया तो युवती ने गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। वह संदीप से शादी करने का दबाव बनाने लगी। करीब एक घंटे तक चौराहे पर ड्रामा चलता रहा।
विनीता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। विनीता का आरोप है कि युवती अक्सर उसे धमकी देती है कि उसके बच्चों को अपने भाई से उठवा कर मरवा देगी। उसने पति के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसलिए वह दबाव में आकर शादी करने कचहरी आ गए थे। युवती के भाइयों का कहना है कि अगर संदीप उनकी बहन से शादी नहीं करेगा तो वे उसे जान से मार देंगे।