फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जंक्शन चौकी के सामने रईसजादों और बदमाशों में भिड़ंत

जंक्शन चौकी के सामने रईसजादों और बदमाशों में भिड़ंत

Tue, 28 Aug 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन चौकी के सामने रईसजादों और बदमाशों में भिड़ंत
जंक्शन पुलिस चौकी के सामने सपा नेता प्रमोद बिष्ट के रेस्टोरेंट पर अपनी जमानत का जश्न मनाने पहुंचे बिहारीपुर के बदमाश दीपू यादव और उसके साथियों ने वहां पहले से मौजूद पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह के बेटे आकाश और उसके साथियों पर गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए झगड़े के बाद लोहे की रॉड और ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी के सामने ही जमकर बवाल हुआ। बदमाशों ने पुलिस की परवाह किए बगैर तमंचों से कई फायर कर दहशत फैला दी और पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी भी तोड़ दी। जमकर हुई मारपीट में पूर्व विधायक का बेटा और उसका एक दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने दीपू यादव समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे पवन बिहार में रहने वाले पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का बेटा आकाश, अपने दोस्त बमनपुरी के प्रियंक मूना पुत्र सुनीत मूना, जनकपुरी के राहुल साहनी पुत्र विपिन साहनी और मानस के साथ जंक्शन चौकी के सामने प्रमोद बिष्ट के स्वाद रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था। आकाश ने अपनी होंडा सिटी रेस्टोरेंट के सामने ही खड़ी कर दी। इसी बीच जेल से शनिवार को ही जमानत पर छूटा बिहारीपुर का बदमाश दीपू यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। रेस्टोरेंट के सामने कार पार्क करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दीपू ने फोन करके कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और आकाश, प्रियंक, राहुल और मानस पर लोहे की रॉड, ईंट-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बदमाशों ने तमंचे लहराते हुए फायरिंग भी की और आकाश की कार भी तोड़ दी। लोहे की रॉड लगने से मानस गंभीर रूप से घायल हो गया, आकाश और उसके अन्य साथियों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दीपू यादव और उसके एक साथी राजू उर्फ शहनबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाकी साथी फरार हो गए। प्रियंक मूना की तहरीर पर दीपू यादव, राजू उर्फ शहनबाज, सुब्हान उर्फ चूरन, गणेशनगर के अविनाश उर्फ अन्नू, आर्य समाज गली के गोलू और मलूकपुर के मुन्ना के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ और गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही बंदी को पीटा, फिर भी हो गया जमानत पर रिहा
दीपू यादव बिहारीपुर के बदमाश अंकित यादव का भाई है। अंकित यादव, दीपू यादव और उसका तीसरा भाई हनी यादव जेल में बंद थे। शनिवार को तीनों ने जिला न्यायालय की हवालात में सदर बाजार के बंदी राजेंद्र यादव को पीटा था। इसकी रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज हुई लेकिन शनिवार को ही दीपू की जमानत हो गई। जमानत होने के बाद रविवार रात को वह जश्न मनाने जंक्शन चौकी स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचा और पूर्व विधायक के बेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को फिर जेल भेज दिया।


दोनों पक्ष हमारे रेस्टोरेंट के अंदर नहीं पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कार और बाइक में हल्की टक्कर होने के बाद ही झगड़ा होने लगा था। हालांकि घायलों में एक लड़का, हमारे यहां अक्सर खाना खाने आता है। - प्रमोद बिष्ट, जिला महासचिव सपा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed