फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रुद्रपुर में मिली दोनों बहनें

रुद्रपुर में मिली दोनों बहनें

Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में मिली दोनों बहनें
रुद्रपुर में मिली लापता दोनों बहनें
विज्ञापन

गांव से सीबीगंज में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने आने के दौरान लापता हुईं दोनों बहनें रुद्रपुर में मिल गईं। पुलिस उन्हें सीबीगंज ले आई और उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। लड़कियों का कहना है कि उनकी मां और भाई मामूली बात पर उनकी बेहद पिटाई करते थे, इसलिए वह घर से चली गईं थी।

सीबीगंज के गांव खड़ौआ निवासी रामचंद्र की बेटी सीमा और मंजू नौ जून को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सीबीगंज आई थीं। सीमा फेल हो गई थी और मंजू पास हो गई थी। रिजल्ट देखने के बाद दोनों बहनें घर नहीं लौटी थीं। इस पर घरवालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली तो सीबीगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उनका अपहरण कर ले जाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छानबीन में मालूम हुआ कि दोनों बहने रुद्रपुर में एक घर में रह रही हैं। इस पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों रविवार को रुद्रपुर में मिल गईं। पुलिस दोनों बहनों को सीबीगंज ले आई और उनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर सीबीगंज के मुताबिक, लड़कियों ने बताया कि उनकी मां और भाई उन्हें मामूली सी गलती पर बेहद पीटते थे। जिससे परेशान होकर वह घर छोड़कर चली गईं और रुद्रपुर में एक घर में उन्होंने शरण ली और नौकरी की तलाश शुरू कर दी। उनके पास एक जोड़ी कपड़े ही थे, इसी से उन्होंने अपना वक्त काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed