फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीएम की फ्लीट के रास्ते में घुसी पिकअप, ड्राइवर ने सिपाही को मारा बंका

पीएम की फ्लीट के रास्ते में घुसी पिकअप, ड्राइवर ने सिपाही को मारा बंका

Sun, 21 Apr 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
पीएम की फ्लीट के रास्ते में घुसी पिकअप, ड्राइवर ने सिपाही को मारा बंका
पीएम की फ्लीट के रास्ते में घुसी पिकअप, ड्राइवर ने सिपाही को मारा बंका - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पीएम मोदी की फ्लीट गुजरने से आधा घंटा पहले बैरियर टू की तरफ से उल्टी साइड में घुसी एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसके ड्राइवर ने बंका लेकर पुलिस पर हमला कर दिया और एक सिपाही को घायल भी कर दिया। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उससे दो घंटे पूछताछ की। इस बीच वह बार कहता रहा कि गोली मार दो या मुझे घर भेज दो। जांच में पता लगा कि वह पीलीभीत जिले का पुराना बदमाश है। देर रात पुलिस ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

महानगर के पास पीएम का काफिला गुजरने से पहले एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एडीएम सिटी महेंद्र सिंह और सीओ थर्ड पीपी सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे। आधा घंटा पहले बैरियर टू की तरफ से उल्टी साइड में एक पिकअप तेजी से आई। सिपाहियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गया। जैसे-तैसे गाड़ी रुकवाई गई तो उसमें से बंका लेकर निकले ड्राइवर ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। चीता 15 पर तैनात सिपाही राजेश के दाहिने हाथ में बांका लगा और वह घायल हो गए। दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी से खींचने की कोशिश की तो उसने शीशा चढ़ा लिया। शीशा तोड़कर उसे निकाला गया। गाड़ी में करीब तीन साल की बच्ची भी थी जिसे आरोपी अपनी बेटी बता रहा था।
विज्ञापन

उसे थाने लाया गया तो वह ऊटपटांग हरकतें करके खुद को मानसिक मंदित दिखाने की कोशिश करने लगा। छानबीन करने पर पता लगा कि वह पीलीभीत के जहानाबाद का दरबारी लाल है जिसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक केस भी दर्ज हैं। पिकअप और बेटी उसी की है। वह शहर में अपने एक रिश्तेदार के घर आ रहा था। बाद में उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। एसपी सिटी ने बच्ची मां को सौंप दी। देर रात आरोपी के खिलाफ सिपाही की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed