फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब समेत आठ तस्कर गिरफ्तार

डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब समेत आठ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब समेत आठ तस्कर गिरफ्तार
बरेली। आचार संहिता के लागू होने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग तेज कर दी है। इज्जतनगर और बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान आठ तस्करों को कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव अहलादपुर में बुधवार रात एक शराब की भट्ठी के पास दबिश देकर पुलिस ने चार तस्करों को 40 लीटर कच्ची शराब समेत पकड़ लिया। तस्करों ने अपने नाम अहलादपुर निवासी विक्की, सोमपाल, गांव मोहरनियां निवासी राधेश्याम और गांव रूपापुर बढ़ैपुर निवासी हरपाल बताए। डेलापीर मंडी के पास से गांव तुलाशेरपुर निवासी सूरज को 10 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया। बैरियर टू क्षेत्र में खजुरिया घाट पुल के पास छोटी बिहार निवासी धनीराम को भी 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं बारादरी क्षेत्र में बीसलपुर चौराहे के पास से कालीबाड़ी के फालतूनगंज निवासी लालता को 30 लीटर कच्ची शराब ले जाते पकड़ा। भोजीपुरा के गांव नगरिया निवासी राहुल को 20 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया गया। दोनों ही क्षेत्रों से पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लीटर शराब जब्त की।
विज्ञापन


बीच सड़क पर तमंचा लहराते युवक तो पकड़ा
प्रेमनगर क्षेत्र में गांधी नर्सरी के पास बुधवार रात बीच सड़क पर तमंचा लहरा रहे नशे में धुत युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। लोगों ने पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इज्जतनगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी रवि राजपूत बताया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed