फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फायरिंग का आरोपी शानू गया जेल 

फायरिंग का आरोपी शानू गया जेल 

Wed, 20 Feb 2019 12:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग का आरोपी शानू गया जेल 
बरेली। पंजाबी मार्केट में सरेशाम कार पर बैठकर फायरिंग करने के आरोपी शानू ठाकुर को सुभाषनगर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। उसने यूपी 100 पुलिस और शिक्षक पर साजिश करके फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

31 जनवरी की रात शानू ठाकुर ने सुभाषनगर की पंजाबी मार्केट में सरेशाम फायरिंग की थी। इससे पहले वह शिक्षक पर फायरिंग करने की घटना से चर्चा में आया। मढ़ीनाथ में पुलिस के संरक्षण में चलने वाले जुआ में भी उसका नाम आया था। इस जुए को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि जब चौकी पुलिस को हर महीने पैसा पहुंचता है तो छापा कैसे पड़ सकता है। मंगलवार को जेल जाने से पहले इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी को बातचीत में शानू ने बताया कि वह तो खुद ही कोर्ट में सरेंडर करना चाहता था। इस बीच शिक्षक ने उसे फैसले के बहाने सोमवार रात प्रेमनगर थाने में बुलाकर पकड़वा दिया गया। बाहर निकलकर वह शिक्षक की पोल खोलेगा और कार्रवाई कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed