फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डांस पार्टी चलवाने पर बचाया तो पशु तस्करी ने फंसाया

डांस पार्टी चलवाने पर बचाया तो पशु तस्करी ने फंसाया

Fri, 18 Jan 2019 06:13 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
डांस पार्टी चलवाने पर बचाया तो पशु तस्करी ने फंसाया
बरेली/हाफिजगंज। सेंथल के चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह पर उर्स में अवैध रूप से डांस पार्टी चलवाने पर तो अफसरों ने कार्रवाई नहीं की, लेकिन पशु तस्करी का खेल कराने के मामले में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शिकायत की तो एसएसपी ने गुरुवार को उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। सेंथल पहुंचे मंत्री के सामने लोगों ने चौकी प्रभारी का कच्छा चिट्ठा खोला था। मंत्री कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर वहां से लौटे थे।
विज्ञापन

दिसंबर के प्रारंभ में सेंथल में लगे चिराग अली शाह उर्स मेले में करीब 18 डांस पार्टी अवैध तरीके से लगी थीं। अश्लील डांस को लेकर जनता ने शिकायत की तो चौकी प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। तब चौकी प्रभारी पर ही साठगांठ का आरोप लगा था। एसपी देहात संसार सिंह ने खुद जाकर डांस पार्टियां बंद कराई थीं। बावजूद चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई। नौ दिसंबर को चौकी पुलिस ने सेंथल के एक घर में छापा मारकर पशु मांस का कटान पकड़ा। पुलिस ने चार फरार आरोपियों पर रिपोर्ट लिख ली। आरोप है कि दो मुख्य आरोपी सेटिंग के दम पर कार्रवाई से बाहर कर दिए गए। पंद्रह जनवरी को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सेंथल के राधाकृष्ण मंदिर में खिचड़ी भोज में गए थे। वहां भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पहुंचे कई ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। डांस पार्टी में दरोगा की भूमिका के संबंध में अमर उजाला में लिखी गई खबरें भी दिखाईं। कहा कि पूरे इलाके को उनकी कार्यशैली से समस्या है, उन्हें हटवाया जाए। भुजेंद्र गंगवार ने बताया कि बाद में मंत्री ने एसएसपी को कॉल करके जनता की भावनाओं से अवगत कराया था। एसएसपी के पीआरओ नवल मारवाह ने कार्रवाई की पुष्टि की। कहा कि हरिकेश सिंह के खिलाफ कुछ शिकायतें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed