फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी के प्रेमी ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

पत्नी के प्रेमी ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला
बिथरीचैनपुर के गांव बिजपुरी में एक विवाहिता के प्रेमी ने उसके पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमी विवाहिता के पति पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था। थाने में प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिचपुरी गांव निवासी अशोक मौर्य की शादी पांच साल पहले कटरा चांद खां की स्वाति से हुई थी। अशोक के भाई ओमशंकर ने बताया कि स्वाति से एक बेटा भी हुआ। इसके बाद स्वाति का व्यवहार बदल गया। उसके कटरा चांद खां के महेश से प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद स्वाति अशोक के साथ कटरा चांद खां में ही किराए पर रहने लगी। उसका प्रेमी बहाने से आने-जाने लगा। अशोक बीमार भी रहने लगा था। स्वाति ने जमीन बेच दी थी। अब वह बिचपुरी स्थित मकान भी बेचना चाहती थी, लेकिन अशोक मकान बेचने को तैयार नहीं है। स्वाति ने एक माह पहले मारपीट करके अशोक को घर से निकाल दिया था। इसके बाद अशोक बिचपुरी के मकान में रहने लगा। मंगलवार सुबह महेश ने बिचपुरी आकर अशोक से मकान बेचने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, तभी महेश ने चाकू से अशोक के गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed