{"_id":"5b844b0d42c79246353bbc54","slug":"31535396621-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन पार्क में घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रीन पार्क में घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी के ग्रीन पार्क में चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार समेत रक्षाबंधन मनाने इलाहाबाद गए हुए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
एक प्राइवेट कंपनी में एरिया मैनेजर आलोक कुमार त्रिपाठी ग्रीन पार्क कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। 25 अगस्त को परिवार समेत प्रतापगढ़ गए थे। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वापस आए तो मेन दरवाजे की ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से जेवर गायब थे। आलोक ने बताया कि चोर दो सोने के हार, तीन चेन, दो मंगल सूत्र, चार सोने और दो हीरे की अंगूठी, तीन जोड़ी झुमके, चार जोड़ी कुंडल, चांदी के जेवर, 15 हजार रुपये कैश और ढाई हजार रुपये के सिक्के ले गए। जिनमें उनकी बड़ी बहन के भी जेवर थे। जिन्हें रक्षाबंधन के बाद लॉकर में रखने के लिए बैंक जाना था।