फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   case against VIVO mobile

विवो मोबाइल कंपनी पर पांच करोड़ हड़पने की एफआईआर

Thu, 26 Jul 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 26 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
case against VIVO mobile
Vivo Y83
 रामपुर बाग के एक कारोबारी ने कोतवाली में विवो मोबाइल कंपनी के चीनी और भारतीय अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी के प्रचार-प्रसार का काम देने के बाद धोखाधड़ी और अमानत में खयानत कर उन्हें पांच करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर श्री बालाजी साइनेज एंड ओहो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वैभव की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। वैभव का आरोप है कि अप्रैल में विवो के प्रचार-प्रसार के लिए उनसे बातचीत हुई थी। रिजनवो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के डायरेक्टर मिस्टर चाओफी वैंग, डायरेक्टर विन लुओ, राहुल सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अरुनेश कुमार त्रिपाठी, असिस्टेंट ब्रांडिंग मैनेजर मानसी शुक्ला, डिप्टी ब्रांडिंग मैनेजर अतुल मिश्रा, सीतापुर मार्केटिंग मैनेजर मिलर झेंग, मार्केटिंग ब्रांडिंग मैनेजर जानसेन हू एवं पाई मू, अकाउंट हेड गेविन ली, यूपी ब्रांडिंग मैनेजर ब्रूस ली और ब्रांडिंग मैनेजर लेबनॉन करी ने उन्हें काम देने का भरोसा दिलाया। गोमतीनगर लखनऊ से उन्हें मेल भेजकर कहा गया कि वह सीतापुर में बिल्डिंग पर क्लैडिंग का काम करें ताकि उस पर प्रचार प्रसार किया जा सके। फिर यह काम बरेली में मिला। उन्होंने इस काम में पांच करोड़ से अधिक की रकम लगा दी, मगर भुगतान नहीं किया गया। उनका न रुपया वापस किया गया न वे लोग अब उनसे बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed