फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पत्नी की बेवफाई के बाद सिपाही ने खुदकुशी की

पत्नी की बेवफाई के बाद सिपाही ने खुदकुशी की

Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई के बाद सिपाही ने खुदकुशी की
फोटो ----
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई का राज खुला तो सिपाही ने कर ली खुदकुशी
- कमरे की तलाशी में मिला पांच पन्नों का सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बहेड़ी के गांव रूपपुर में एक सिपाही ने पत्नी की बेवफाई का राज खुलने पर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे की तलाशी में पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें सिपाही ने पत्नी के दो युवकों से संबंधों की बात कही है। खुदकुशी से पहले उसने बीवी के मोबाइल पर मेसेज भी भेजा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
रूपपुर निवासी सोमराज दिवाकर (28) की नवंबर, 2017 में फरीदपुर की युवती से शादी हुई थी। सोमराज 2011 बेच का सिपाही था और फिलहाल मुरादाबाद के थाना नागफनी में तैनात था। सोमराज का छोटा भाई सर्वेश बीएसएफ में कश्मीर में तैनात है। सोमराज जब 10 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आया तो पत्नी के मोबाइल से उसकी बेवफाई का राज खुला। व्हाट्सऐप मेसेज देखकर सोमराज को पता चला कि उसकी बीवी के दो लोगों से संबंध हैं। पत्नी का व्हाट्सऐप हैक कर उसके मेसेज पढ़ने शुरू किए तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया। सोमराज ने पत्नी को समझाया कि अब कोई हरकत मत करना। पुरानी बातें भूलकर नई जिंदगी जिओ, लेकिन पत्नी हरकतों से बाज नहीं आई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। एक महीना पहले पत्नी मायके चली गई। तब से वहीं रह रही है। 14 जून को तीन दिन की छुट्टी लेकर सोमराज घर आया। सोमवार रात उसने पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। इसमें अपनी मौत के लिए उसने पत्नी और उसके दो प्रेमियों को दोषी बताया है। सोमराज ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक मेसेज भी भेजा और फिर फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह मां कमला ने कमरे में सोमराज का शव लटका देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी भी मिली है, इसमें सिपाही ने अपनी खुदकुशी के राज लिखे हैं।
विज्ञापन


वॉयस रिकार्डिंग भी पुलिस को मिली है। सुसाइड नोट और एक डायरी कब्जे में ले गई है। सोमराज के छोटे भाई का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। सुसाइड नोट मेें दो संदिग्ध मोबाइल नंबर और दो नामों का जिक्र है। इन्हें ही मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। - अशोक कुमार, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed