फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सरेंडर अर्जी डाली, लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख नहीं आया राजेश

सरेंडर अर्जी डाली, लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख नहीं आया राजेश

Tue, 03 Apr 2018 08:15 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
सरेंडर अर्जी डाली, लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख नहीं आया राजेश
सरेंडर अर्जी डाली लेकिन नहीं पहुंचा राजेश
विज्ञापन

कैंट पुलिस का दावा, सरेंडर से पहले उठा लेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। राजेश चौधरी ने फौजी हत्याकांड मामले में कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी डाली थी। मंगलवार को कैंट पुलिस ने कोर्ट के बाहर उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। इसकी भनक लगी तो राजेश सरेंडर करने नहीं पहुंचा। अब कैंट पुलिस दावा कर रही है कि उसे सरेंडर करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जाट रेजिमेंट सेंटर के लांस नायक अनिल कुमार की सरेआम हत्या के मुख्य आरोपी ध्रुव के भाई राजेश चौधरी का नाम भी पुलिस ने रिपोर्ट में खोल दिया है। सदर बाजार में ध्रुव चौधरी ने अपने भाई राजेश चौधरी की पिटाई का बदला लेने के लिए लांस नायक अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनिल ने अपने दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करते देख राजेश की सदर बाजार में पिटाई की थी। इस मामले में भी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब पुलिस ने हत्या की एफआईआर में राजेश चौधरी का नाम भी शामिल कर लिया है। राजेश चौधरी ने इस मामले में कोर्ट में समर्पण के लिए अर्जी दी। मंगलवार को राजेश के सरेंडर करने आने की खबर लगने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। राजेश को जब इसकी भनक लगी तो वह कोर्ट नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed