{"_id":"5a87afee4f1c1b805a8ba394","slug":"31518841838-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्य कर कार्रवाई
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
हेडिंग : तीन होजरी गोदामों में सर्वे, भारी मात्रा में माल पकड़ा
सबहेड : आलमगीरीगंज में वाणिज्य कर विभाग ने की कार्रवाई
क्रासर : सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और पीएएसी की मौजूदगी हुआ सर्वे
बरेली। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र आलमगीरीगंज में शुक्रवार को दो होजरी व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर विभाग की दो टीमों ने सर्वे किया। डीएम के निर्देशन में जांच को गईं टीम में नगर मजिस्ट्रेट यूपी सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल और पुलिस-पीएसी को लगाया गया था। इस दौरान ट्रेन से लाया गया भारी मात्रा में सामान पकड़ा गया।
वाणिज्य कर जांच आलमगीरीगंज में बाबूराम धर्मशाला के पास स्थित होजरी के थोक विक्रेता आशीष मेहरोत्रा की फर्म प्रियंका होजरी, प्रियंका ट्रेडर्स और अर्जुन लाल की फर्म बाबा ट्रेडर्स के यहां की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां ट्रेनों से होजरी लाकर शहर एवं बाहर बेची जा रही है। इसके बाद टीम ने डीएम की अनुमति लेकर शुक्रवार को इन प्रतिष्ठानों पर जांच की। जांच के समय भारी मात्रा में बोरों में बंद स्टॉक पाया गया। दोनों ही व्यापारियों के स्टॉक की इन्वेंटरी मौके पर ही तैयार की गई। लेखा पुस्तकों के बाहर पाए गए माल पर नियमानुसार अर्थदंड एवं कर जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया लाखों रुपये की कर चोरी का अनुमान है। कार्रवाई के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर (व्यवस्था) दीनानाथ, अनुषा कोमा, लालजीत यादव, डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्र, विजय कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर सत्यप्रकाश गौड़, नीरज वर्मा, डॉ. उमेश कुमार, अवनीश चौधरी, नितिन बाजपेई, राजेंद्र द्विवेदी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। व्यापारी आशीष मेहरोत्रा का कहना है कि उन्होंने टीम को पूरा सहयोग किया। जो भी दस्तावेज मांगे गए, वे उपलब्ध कराए गए। इधर, अर्जुन लाल का कहना है कि टीम को उनके यहां सर्वे में सब कुछ ठीक मिला।
मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने किया विरोध
सर्वे की सूचना पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता और महामंत्री राजेश जसोरिया मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया। राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि त्योहार के समय बेवजह कार्रवाई कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। कार्रवाई नियमित होनी चाहिए। सिर्फ त्योहार के समय करके भय न फैलाया जाए।
विज्ञापन
कैंसल कराई गईं सैकड़ों बिल्टी
बताया जाता है कि वाणिज्य कर विभाग की पकड़ में आने से बचने के लिए व्यापारियों ने रेलवे से आने वाले माल की बिल्टी कैंसल करानी शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के बाद ही सौ से ज्यादा बिल्टी कैंसल कराने की बात की जा रही है।