फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शातिर ने पुलिस को चकरघिन्नी बनाया

शातिर ने पुलिस को चकरघिन्नी बनाया

Thu, 07 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
शातिर ने पुलिस को चकरघिन्नी बनाया
बरेली। थाना सुभाषनगर की चीता मोबाइल को एक शातिर पूरी रात यहां से वहां टहलाता रहा। दरअसल इस शख्स को कुछ लोगों बुधवार रात 11 बजे बाजपेई ढाल के पास पाइप के सहारे एक मकान पर चढ़ते देखकर पकड़ा था और उसकी पिटाई कर दी थी। फिर सुभाषनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में दीवान इरशाद अली ने पूछताछ की तो उसने बंगाली भाषा में अपना नाम सुधीर राजवंशी बताते हुए कहा कि उस मकान की छत पर वह किराये पर रहता है। उसकी पत्नी ने नीचे आकर दरवाजा नहीं खोला इसलिए वह पाइप से चढ़ रहा था। पुलिस और भीड़ ने बेवजह उसकी पिटाई की। इस पर इरशाद ने सिपाहियों की गलती के लिए माफी मांगते हुए उसे दोबारा सिपाहियों के साथ भेजा तो पता लगा कि मकान तो काफी समय से बंद है और उसका मालिक भी कहीं गया हुआ है। आरोपी मकान मालिक का नाम भी नहीं बता सका। काफी देर तक पूछताछ के बाद भी उसकी एक भी बात सही नहीं निकली। इसी दौरान उसने गच्चा देकर भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed