{"_id":"5c65c9fabdec2217fb331d71","slug":"21550174714-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट बाइक की एजेंसी दिलाने के नाम पर चार लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट बाइक की एजेंसी दिलाने के नाम पर चार लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भुता के एक बाइक एजेंसी स्वामी से बुलेट बाइक की एजेंसी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर गुरुवार रात बारादरी थाने में आरोपी ठग, केनरा बैंक की ग्रीन पार्क शाखा के प्रबंधक और बिहार के बेगू सराय की पीएनबी जयंत शाखा के प्रबंधक के खिल्राफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सतेंद्र भुता क्षेत्र में एक बाइक एजेंसी चलाते हैं। सत्येंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले बुलेट बाइक की एजेंसी लेने को ऑनलाइन आवेदन किया था। सत्येंद्र के मुताबिक उनके पास एक कॉल आई और दूसरी ओर से खुद को बुलेट कंपनी का एरिया मैनेजर बताया गया। संबंधित व्यक्ति ने उनसे सिक्योरिटी के रूप में करीब चार लाख रुपये एक एकाउंट में डालने को कहा। सत्येंद्र ने उस पर भरोसा करके दो बार में अपने केनरा बैंक खाते से उसके बताए खाते में रकम डाल दी। बताया कि उसके बाद वह मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। कंपनी स्तर पर जानकारी में पता लगा कि उनकी ओर से ऐसी कोई डिमांड नहीं की गई। इस बीच दोनों बैंकों के प्रबंधक उन्हें गुमराह करते रहे। पीड़ित ने बारादरी थाने में दोनों बैंकों के प्रबंधक व कथित एरिया मैनेजर साबिर के खिलाफ रिपोर्ट करा दी।