फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेता बचाते हैं इसीलिए शोहदे बोर्ड पर लिखते हैं- आई लव यू

नेता बचाते हैं इसीलिए शोहदे बोर्ड पर लिखते हैं- आई लव यू

Sun, 03 Feb 2019 01:58 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
नेता बचाते हैं इसीलिए शोहदे बोर्ड पर लिखते हैं- आई लव यू
शेरगढ़। एक इंटर कॉलेज में शोहदों ने क्लासरूम के ब्लैकबोर्ड पर 12वीं की एक छात्रा का नाम लिखकर आगे ‘आई लव यू’ लिख दिया। शोहदे की हरकत से शर्मसार छात्रा के घर लौटकर परिवार में पूरा वाकया बताने पर उसके घरवालों ने स्कूल आकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य की निशानदेही पर एक बाहरी युवक को पकड़ लिया, प्रधानाचार्य ने उसके खिलाफ तहरीर भी दे दी लेकिन कुछ ही देर में इस घटना पर नेतागिरी शुरू हो गई। कस्बे के ही कुछ नेताओं का दबाव पड़ा तो प्रधानाचार्य ने अपनी तहरीर वापस ले ली और पुलिस ने भी आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कॉलेज में दीवार पर बने ब्लैकबोर्ड पर किसी ने छात्रा का नाम लिखकर आई लव यू लिख दिया। कुछ देर बाद छात्रा प्रवेशपत्र लेने पहुंची तो यह हरकत देखकर उसने प्रधानाचार्य से शिकायत की। फिर घर लौटकर परिजनों को वाकया बताया। छात्रा के पिता कस्बे में प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। वह घरवालों के साथ कॉलेज पहुंचे। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसी दौरान कस्बे का ही एक युवक ने कॉलेज में घुसकर अपने मोबाइल से हंगामे का वीडियो बनानी शुरू कर दी। प्रधानाचार्य ने उसे देखते ही पुलिस से पकड़वा दिया। उनका कहना था कि यही युवक अक्सर कॉलेज में घुसकर लड़कियों के वीडियो बनाता है। छात्रों को उकसाकर उनसे छात्राओं के लिए जब-तब ब्लैकबोर्ड पर भद्दी-भद्दी बातें लिखवा देता है। वह कई बार उसे डांट चुके हैं, लेकिन वह उन्हें भी धमकियां देता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के बयान के बाद पुलिस आरोपी के साथ पीड़ित छात्रा के भाई को भी थाने ले गई। पीछे पहुंचे प्रधानाचार्य ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी, मगर पुलिस उस पर रिपोर्ट लिखती, इससे पहले ही कुछ नेता पहुंच गए। नेताओं का दबाव पड़ा तो प्रधानाचार्य ने यह कहते हुए तहरीर वापस ले ली कि आरोपी ने माफी मांग ली है। छात्रा के पिता भी यह कहकर पीछे हट गए कि उन्हें समाज में रहना है। थाना प्रभारी विवेक कसाना ने यह कहकर हाथ झाड़े कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया तो वह क्या कर सकते हैं। वहीं एसपी देहात संसार सिंह ने घटनाक्रम की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पता करके आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed