फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम और पार्षदों के ग्रुप में अश्लील फोटो-वीडियोे

नगर निगम और पार्षदों के ग्रुप में अश्लील फोटो-वीडियोे

Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम और पार्षदों के ग्रुप में अश्लील फोटो-वीडियोे
बरेली। नगर निगम के पार्षदों और अफसरों के व्हाट्सअप ग्रुप में भाजपा के एक पार्षद की ओर से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो शेयर करने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस ग्रुप में कई महिला पार्षद भी हैं लिहाजा इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामला इसलिए और पेचीदा हो गया है क्योंकि पार्षद की ओर से तो इस मामले मेें खेद जताया जा रहा है और दूसरी ओर उपसभापति उसका मोबाइल फोन खो जाने का तर्क देते हुए इसे किसी और की हरकत बताकर पार्षद का बचाव करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम का यह व्हाट्सअप ग्रुप जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर पार्षदों और अफसरों के बीच संवाद के मकसद से बनाया गया था। इस ग्रुप में निगम की महिला पार्षद भी जुड़ी हुई हैं। कुछ दिन पहले कुंवरपुर के भाजपा पार्षद सौरभ सक्सेना ने इस ग्रुप में एकसाथ कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए। इनमें कुछ फोटो और वीडियो अश्लील और आपत्तिजनक भी थे। दूसरे पार्षदों ने इन फोटो और वीडियो पर एतराज जताना शुरू किया तो कानाफूसी शुरू हो गई और मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा।
विज्ञापन

पार्षद सौरभ सक्सेना ने कुछ पार्षदों को फोन करके इस गलती पर खेद जताते हुए माफी मांगी तो मामला निपटने लगा, लेकिन इसी बीच उपसभापति अतुल कपूर ने सौरभ सक्सेना का यह कहते हुए बचाव शुरू कर दिया कि उनका मोबाइल फोन खो गया था। नगर निगम के व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने की घटना इसके बाद हुई है और इसमें सौरभ सक्सेना का कसूर नहीं है। उन्होंने इस तरह का एक मेसेज भी व्हाट्सअप ग्रुप में डाल दिया। इसके बाद यह मामला फिर गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे माफी मांगें सौरभ
महिला पार्षद बोलीं- इन वीडियो ने सबको किया शर्मसार

यह मामला मेरी जानकारी में आया है। भाजपा अनुशासित पार्टी है, हमारे यहां ऐसी घटनाओं के लिए जगह नहीं है। इस बारे में पार्षद सौरभ से बात की जाएगी। - शालिनी जौहरी, मुख्य सचेतक

इस तरह की घटनाएं होना बहुत गलत है। ऐसे वीडियो और फोटो शर्मसार करते हैं। सौरभ सक्सेना पार्षद हैं, उन्हें अपनी और दूसरों की मर्यादा का खयाल रखना चाहिए। - पूनम गंगवार, पार्षद गांधीपुरम

भाजपा पार्षद ने ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डाले हैं। ऐसी घटनाओं से महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। सौरभ को सभी पार्षदों से माफी मांगनी चाहिए। - रेनू, पार्षद वीरभट्टी

मैं इस ग्रुप में जुड़ी जरूर हूं, लेकिन कई बार व्यस्तता के चलते ग्रुप नहीं देख पाती हूं। ग्रुप में ऐसे फोटो या वीडियो डाले गए होंगे, लेकिन मैंने उन पर मैंने ध्यान नहीं दिया। - चित्रा मिश्रा, पार्षद नेकपुर

मैंने तो वीडियो नहीं देखा है लेकिन साथियों ने इसके बारे में जानकारी दी है। पार्षद की यह हरकत बहुत ही निंदनीय है। यह घटना जनप्रतिनिधि के आचरण के विरुद्ध है। भाजपा को इसका संज्ञान लेना चाहिए। - राजेश अग्रवाल, नेता सपा पार्षद दल

कहीं से एकसाथ कुछ फोटो आए थे और उसमें नीचे गलत वीडियो थे। डाउनलोड करने के बाद मैंने सारे फोटो और वीडियो नहीं देखे और ऊपर के धार्मिक फोटो देखकर उन्हें शेयर कर दिया। इस गलती के लिए मैंने लोगों को व्यक्तिगत रूप से फोन करके क्षमा भी मांग ली है। - सौरभ सक्सेना, पार्षद कुंवरपुर

ग्रुप में बहुत सारे वीडियो एवं फोटो आते हैं। मेसेज के साथ अगर कोई वीडियो या फोटो होता है तो उसे डाउनलोड करके देखते हैं। मगर ऐसा कोई फोटो या वीडियो मेरी जानकारी में नहीं आया है। - ईश शक्ति सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त


सौरभ सक्सेना ने मुझे बताया कि उनका फोन खो गया है और उससे ग्रुप में कोई अश्लील फोटो आदि डाल रहा है। उनके बताने पर ही नगर निगम के ग्रुप में मैंने यह सूचना सबकी जानकारी के लिए शेयर भी की थी। - अतुल कपूर, उपसभापति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed