फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर ने घर में बाथरूम में आग लाकर की खुदकुशी

मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर ने घर में बाथरूम में आग लाकर की खुदकुशी

Mon, 11 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर ने घर में बाथरूम में आग लाकर की खुदकुशी
फोटो --
विज्ञापन


शादी के तीन महीने बाद ही कर ली खुदकुशी
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी ने घर के बाथरूम में बंद होकर लगाई आग

कोई भी विवाद होने की बात से परिवार वालों ने किया इंकार

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दरगाह आला हजरत के पास रावण वाली गली में रहने वाले रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर 27 वर्षीय सौरभ वर्मा उर्फ वैभव घर के बाथरूम में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सौरभ के किसी सूदखोर के चंगुल में फंसे होने की आशंका जताई लेकिन परिवार के लोगों ने इसे खारिज कर दिया।
सौरभ वर्मा के पिता अमर कुमार एफसीआई से रिटायर्ड हैं, उनके भाई अमित वर्मा रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग में लेक्चरार हैं। अमर कुमार के मुताबिक इसी 18 फरवरी को सौरभ की शादी किला की गढ़ी चौकी की पायल से हुई थी। रविवार को छुट्टी के कारण सभी लोग घर पर ही थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सौरभ ने पत्नी पायल को खाना बनाने को कहा और खुद कपड़े धोने की बात कहकर तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में चला गया। आधे घंटे बाद पायल सौरभ को बुलाने ऊपर पहुंची तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने पर भी दरवाजा न खुलने पर घबराई पायल ने नीचे आकर परिवार वालों को बताया। इसके बाद अमर कुमार और अमित ने छत पर जाकर चिटकनी तोड़कर बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर धुआं भरा हुआ था। पहले सबको लगा कि कोई हादसा हुआ है। पिता और भाई सौरभ को खींचकर बाहर लाए, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे सौरभ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सौरभ की मौत के बाद इकट्ठे हुए मोहल्ले के लोगों में चर्चा थी कि किसी सूदखोर के चंगुल में फंसने की वजह से सौरभ ने खुदकुशी की, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। परिवार ने कोई रंजिश होने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने छानबीन के लिए सौरभ का मोबाइल कब्जे में लिया है। एरिया में उधार देने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पुलिस अवैध संबंधों को लेकर भी छानबीन कर रही है। सौरभ के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में ही मिली केरोसिन की खाली बोतल
इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल, बिहारीपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह राणा ने बाथरूम की जांच की तो वहां मिट्टी के तेल की खाली बोतल मिली। बाथरूम में तेल की महक भी बरकरार थी। परिवार ने बताया कि तेल की बोतल वह कब छुपाकर ले गया, उन्हें पता नहीं चला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया जिसने जले हुए कपड़े का टुकड़ा, एक पेन और चप्पल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया।


--------
मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर ने खुदकुशी की है। हम पोस्टमार्टम करा रहे हैं। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया था। शुरुआती जांच लेनदेन की बात सामने आई थी। हम कई लाइनों पर जांच कर रहे हैं। - गीतेश कपिल, कोतवाली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed