फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंत्री के लेटर पर अवैध खनन करा रहा खनन माफिया

मंत्री के लेटर पर अवैध खनन करा रहा खनन माफिया

Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के लेटर पर अवैध खनन करा रहा खनन माफिया
मंत्री के कथित लेटर पर अवैध खनन करा रहा माफिया
विज्ञापन

एसडीएम आंवला के निर्देश पर पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं
बाद में माफिया के कारिदें पुलिस से भिड़कर एक ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर कलां/बरेली। अलीगंज के विचरा बाल किशनपुर घाट पर अवैध खनन करा रहे माफिया की धरपकड़ के लिए एसडीएम आंवला के निर्देश पर पहुंची पुलिस से माफिया के कारिंदे भिड़ गए। उन्होंने एक मंत्री का लेटर दिखाकर पुलिस को हड़काने की कोशिश की। इसके बाद भी पुलिस ने यहां अवैध खनन में लगीं दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं लेकिन माफिया के लोग पुलिस से भिड़कर एक ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए। दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली को अलीगंज थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
आंवला की एसडीएम ममता मालवीय को बृहस्पतिवार सुबह किसी व्यक्ति ने फोन करके रामगंगा के विचरा बाल किशनपुर घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन की खबर दी। इस पर उन्होंने अलीगंज थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को फोन करके पुलिस टीम भेजने के निर्देश दिए। एसआई उदयवीर सिंह ने दो कांस्टेबल के साथ किशनपुर और भोलापुर घाट पर छापामारी की। मौके पर कुछ लोग बालू खोदकर दो ट्रालियों में भरते मिले। पुलिस ने ट्रालियों को जब्त करना चाहा तो खनन करने वाले मंत्री का लेटर होने की बात कहकर आक्रामक हो गए और एक ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए। इसकी सूचना पुलिस टीम ने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


मंत्री का लेटर मिला तो चौंकी पुलिस
सीओ आंवला जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस के मुताबिक खनन करा रहे एक व्यक्ति से मंत्री के हस्ताक्षर और मुहर लगा पत्र मिला है। इसमें लिखा है कि इन्हें दस ट्राली बालू निकालने की अनुमति दी जाए। यह पत्र असली या फर्जी इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिया जाता है सुविधा शुल्क
खनन माफिया का नेटवर्क बेहद मजबूत है। सूत्रों के मुताबिक प्रति ट्राली पुलिस का सुविधा शुल्क बंधा रहता है। यह ट्राली दो से ढाई हजार रुपये में बेची जाती हैं। अब प्रशासन के लिए चुनौती है कि मंत्री के पत्र के साथ ऐसी कितनी ट्रालियां नदी से खनन कर रही हैं, इसका पता लगाए और उन्हें पकड़े।


पुलिस ने खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। एक लेटर मिला है, जो मंत्री का बताया जा रहा है, उसकी हकीकत का पता किया जा रहा है। - सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed