{"_id":"5cddabf6bdec2207853467c2","slug":"201558031350-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये बाइक नहीं मिलने पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया।
गांव भगवंतापुर के सुरेंद्र कुमार की पुत्री लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात जुलाई 16 को बरेली के गांव नकटिया के सुंदरलाल के पुत्र शुभम उर्फ जीनू के साथ हुई थी। शादी में परिवार के लोगों ने क्षमता के अनुसार खर्च किया था, लेकिन ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद से ही पति सहित ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और बुलट बाइक की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। जानकारी देने पर मायके के लोगों ने कई बार ससुराल के लोगों को समझाया लेकिन वह लोग दहेज की मांग पर अड़े रहे। तीन मार्च 19 को उसे गांव कढ़ेरचौरा के पास छोड़ दिया गया, वह किसी तरह से मायके पहुंची। पुलिस ने लक्ष्मी के पति शुभम, सास रूपवती, देवर मुन्नालाल, ननद सोनी उर्फ ममता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।