फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो महीने से गायब था एयरफोर्स परिसर में घुसने वाला संदिग्ध

दो महीने से गायब था एयरफोर्स परिसर में घुसने वाला संदिग्ध

Thu, 02 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
दो महीने से गायब था एयरफोर्स परिसर में घुसने वाला संदिग्ध
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने एयरफोर्स की सुरक्षा को धता बताकर उसमें घुसने वाले युवक को जेल भेज दिया है। वह अपने घर से दो महीने से लापता था।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह एक युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर एयरफोर्स स्टेशन में घुस गया था। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू शर्मा और स्वयं को मध्यप्रदेश में जिला विदिशा के गांव घुटुबा निवासी बताया। इसके बाद स्क्वाड्रन लीडर स्टेशन सुरक्षा अधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा ने उसे इज्जतनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान सामने आया कि वह अपने घर से दो महीने से लापता था। इतने समय वहां कहां रहा और एयरफोर्स में क्याें घुसा? पूछताछ के दौरान इज्जतनगर पुलिस इन सवालों के जवाब नहीं ढूंढ सकी। इज्जतनगर के सब इंस्पेक्टर तुलाराम ने बताया कि घरवालों ने युवक को मानसिक विक्षिप्त बताया लेकिन वे लोग कोई सबूत नहीं दे सके। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed