{"_id":"5c8fda7ebdec2239135eb273","slug":"201552931454-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म स्थल पर खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म स्थल पर खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने शहर के एक शिव मंदिर में रखी एक प्रतिमा को खंडित कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर जुटी भीड़ सड़कों पर उतर आई। हालात बिगड़ते इससे पहले ही एएसपी, एसडीएम और सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने गुस्साए लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। अफसरों की सूझबूझ से हालात बिगड़ने से बच गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के इमली चौराहा-मेला मैदान मार्ग पर मथुरा भवन के पास एक शिव मंदिर है, जिसमें देवी-देवताओं की कई प्रतिमाएं स्थापित हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं। रविवार को किसी समय एक प्रतिमा खंडित कर दी गई। रविवार की शाम लोगों को प्रतिमा खंडित होने की जानकारी हुई, जिससे रोष पनप गया। बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से नाराज लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार और सीओ सिटी विजय आनंद मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत कराया,
जिससे हालात बिगड़ने से बच गए। पुलिस ने मथुरा भवन निवासी विपुल सेठ की तहरीर पर सुहेल खान व उसके अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विपुल सेठ ने बताया कि आरोपियों ने मूर्ति का एक कान और हाथ खंडित किया है।
विज्ञापन
किसी ने शरारत कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। सुहेल खान नाम के एक व्यक्ति व उसके अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 295 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- विजय आनंद, सीओ सिटी