फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुनीम से 5.40 लाख रुपये लूटकर, कार से फेंका

मुनीम से 5.40 लाख रुपये लूटकर, कार से फेंका

Mon, 18 Feb 2019 08:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
मुनीम से 5.40 लाख रुपये लूटकर, कार से फेंका
तिलहर। सोमवार को हाईवे पर एक टोयोटा कार में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम से पांच लाख चालीस हजार रुपये लूट लिए और उसे चलती कार से धक्का दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है ।
विज्ञापन

शामली के शांति नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि शामली में सचिन गर्ग की प्रेशर कुकर की फैक्ट्री है। वह उसके यहां मुनीम के रूप में कार्यरत है। सोमवार सुबह वह लखनऊ से 5.40 लाख रुपये पेमेंट लेकर शाहजहांपुर के बाईपास पर उतरे थे। उसके बाद उन्हें शाहजहांपुर में जाकर व्यापारियों से पेमेंट वसूलना था। इसी दौरान पीछे से एक टोयोटा कार पर दो लोग वहां पर पहुंच गए उन्होंने शाहजहांपुर नगर में जाने के लिए सवारी बैठाना शुरू कर दी। प्रदीप ने बताया कि वह भी उस गाड़ी में बैठ गए और वहीं से दो अन्य लोग कार में बैठे थे। आगे जाकर उन्होंने अचानक कार को तिलहर की तरफ मोड़ दिया और करीब 11:45 बजे जब नगरिया मोड़ के समीप पहुंचे तभी उसमें सवारी बन कर बैठे बदमाशों ने आगे हो रही चेकिंग के नाम पर उनसे 5.40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। उसके बाद कार सवार बदमाश तिलहर की तरफ भाग निकले। पीड़ित प्रदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार सवार, अज्ञात चालक व बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मुनीम से 5.40 लाख रुपये लूटने की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
-अशोक पाल सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed