फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली विभाग ने कनेक्शन काटे, मोहल्ले वालों ने पीट दिया

बिजली विभाग ने कनेक्शन काटे, मोहल्ले वालों ने पीट दिया

Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने कनेक्शन काटे, मोहल्ले वालों ने पीट दिया
एजाजनगर गौटिया में बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर हमला
विज्ञापन

- बकायेदारी में कनेक्शन काटने पर भड़के मोहल्ले वालों ने की मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर मोहल्ले वालों ने हमला कर दिया। टीम ने पुलिस को फोन किया तो मोहल्ले वाले वहां से भाग निकले। पुलिस के साथ मोहल्ले में हमला करने वालों की तलाश की गई पर वे नहीं मिले। बिजली कर्मचारियों ने हमलावरों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी के एजाजनगर गौटिया में शुक्रवार शाम बिजली विभाग की टीम बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंची थी। टीम में बिजली विभाग से रोहिताश कुमार, अमित कुमार, सुरदीश भारती आदि थे। मोहल्ले में नए कब्रिस्तान के पास टीम ने बिजली के बिल का भुगतान न करने पर जहाना, आरिफ और मीना बेगम के कनेक्शन काटे थे। इन सभी लोगों ने काफी वक्त से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। कई बार विभाग ने इनको नोटिस भी दिए लेकिन नजरंदाज कर दिया गया। बिजली विभाग की टीम जब इनके घर चेकिंग के लिए पहुंचती थी तो यह लोग दरवाजा भी नहीं खोलते थे। विभाग की कार्रवाई से नाराज मोहल्ले का नवाब नाम का एक युवक तीनों बकायेदारों को लेकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और टीम को घेरकर हमला कर दिया। मारपीट कर गालीगलौज की गई। पुलिस को फोन करने पर आरोपी वहां से भाग निकले। बिजली विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed