{"_id":"5ba6910e867a557ec97f241e","slug":"201537642766-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से उतरी अनुदेशक ट्रैक पर गिरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से उतरी अनुदेशक ट्रैक पर गिरी
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन पर तमाम लोग शनिवार को एक हैरतअंगेज घटना के गवाह बने। चलती ट्रेन से उतरी एक महिला प्लेटफार्म पर लुढ़कते हुए ट्रैक की साइड में जा गिरी, लेकिन फिर भी ट्रेन के पहियों के नीचे आने से बच गई। ट्रेन गुजरने तक वह प्लेटफार्म की दीवार से चिपकी बैठी रही। महिला के पैरों और कमर में चोट आई है, लेकिन उसकी जान बच गई।
मुरादाबाद की रहने वाली प्रीति क्यारा ब्लाक में अनुदेशक पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह वह किसान एक्सप्रेस से बरेली पहुंची थी। जल्दबाजी में प्रीति ने थाना आरपीएफ के पास ट्रेन रुकने से पहले ही उतरने की कोशिश की, लेकिन प्लेटफार्म पर पैर टिकते ही संतुलन खो दिया और लुढ़कते हुए ट्रैक पर जा गिरीं। यह इत्तफाक रहा कि प्रीति ट्रैक की साइड में गिरीं और ट्रेन के पहियों के नीचे आने से बच गईं। इसके बाद वह ट्रेन गुजरने तक प्लेटफार्म की दीवार से चिपककर बैठी रहीं। महिला को ट्रैक पर गिरते देख जंक्शन पर हल्ला मच गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रुकवाई जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें बाहर निकाला। प्रीति ने बताया कि उनके पैर और कमर में ज्यादा चोट आई है लेकिन गनीमत रही जान से हाथ नहीं धोना पड़ा।