फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पीलीभीत में शाहजहांपुर के युवक की हत्या

पीलीभीत में शाहजहांपुर के युवक की हत्या

Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत में शाहजहांपुर के युवक की हत्या
17 पीबीटीपी 39
विज्ञापन


गोली मारकर शाहजहांपुर के युवक की हत्या
क्रासर....
सुरभि कॉलोनी की एक गली में पड़ा मिला शव
क्रासर....
सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी, छानबीन में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शाहजहांपुर के रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक की मंगलवार रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात गौहनिया चौराहा के पास सुरभि कॉलोनी की एक गली में युवक का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना देकर पीलीभीत बुलाया गया है। मृतक की जेब से मिली एक तहरीर के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहा है। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सुरभि कॉलोनी में मंगलवार रात 30 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सीने पर गोली का निशान था। राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 के नंबर पर दी। जिसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त शाहजहांपुर के खलीलशफी पोस्ती पाकड़ लेन मकान नंबर 447 निवासी मोहित गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता के रुप में हुई। जेब से मिले मोबाइल से नंबर पता कर सीओ सिटी ने सूचना परिवार वालों दी और पीलीभीत बुलाया है। इधर, पुलिस ने पास के ही एक होटल व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि कोई कुछ बता नहीं सका। मृतक की जेब से शाहजहांपुर एसपी और कोतवाली पुलिस के नाम दी गई एक तहरीर मिली है। इसमें मरने वाले युवक ने जिक्र किया है कि उसका 13 साल से शाहजहांपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। उसकी पांच साल पहले पीलीभीत में शादी हुई है। शादी के बाद कथित प्रेमिका से वह कई बार पीलीभीत में मिल चुका है। मंगलवार को वह कथित प्रेमिका के पति से मिलने के लिए पीलीभीत के एक होटल में जा रहा है। तहरीर में यह भी साफ लिखा है कि अगर उसको कुछ हो जाता है, तो इसके पीछे जिम्मेदारी कथित प्रेमिका के पति की ही होगी। उक्त तहरीर को देखने के बाद पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जोड़कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

0000
मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जेब से मिली तहरीर में कथित प्रेमिका के बताए गए नंबर पर कॉल कर संपर्क किया जा रहा है। कुछ लोग थाने में पूछताछ के लिए भी बुलाए गए हैं। हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed