फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DGP seek action on officials took selfie with sapna

सपना की ‘आंख्या का यो काजर’ करा न दे लाइन हाजिर

Thu, 07 Jun 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 07 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
DGP seek action on officials took selfie with sapna
sapna
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ सेल्फी लेना और वीडियो बनाना वहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को महंगा साबित होने वाला है। डीजीपी ने इसे अनुशासनहीनता मानकर एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी की रिपोर्ट के बाद इन पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, पीलीभीत बाईपास के एक गांव में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के प्रोग्राम के दौरान सुरक्षा के लिए कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। सपना का कार्यक्रम शुरू हुआ तो ये पुलिसकर्मी ड्यूटी की परवाह छोड़कर सपना के साथ सेल्फी लेने और उसके डांस का वीडियो बनाने में मशगूल हो गए। कई ऐसे वीडियो वायरल हुए जिनमें पुलिस कर्मी सपना के साथ सेल्फी लेते या वीडियो बनाते दिख रहे हैं। जब इस मामले की जानकारी डीजीपी ओपी सिंह को मिली तो उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सपना चौधरी के कार्यक्रम के दौरान जारी एक वीडियो में पुलिसकर्मी सपना के साथ मंच के पास सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। कई ड्यूटी पर तैनाती के दौरान प्रोग्राम का वीडियो बना रहे थे। डीजीपी ने मामला जानकारी में आने के बाद जांच रिपोर्ट तलब की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वीडियो की मदद से सामने आए पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed