फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस चलवा रही महानगर में सैक्स रैकेट

पुलिस चलवा रही महानगर में सैक्स रैकेट

Sun, 06 May 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चलवा रही महानगर में सैक्स रैकेट
फोटो ---
विज्ञापन


महानगर में सैक्स रैकेट चलने पर हंगामा
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया
बरेली। महानगर के उमंग फेस वन के पार्क में एक अधेड़ महिला को युवती और तीन युवकों के साथ देखकर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का आरोप है कि महिला कॉलोनी में सैक्स रैकेट चलाती है। घेराबंदी होते देख युवती को लेकर तीनों युवक भाग निकले। महिला भी अपने घर चली गई। बाद में कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के घर दबिश दी वहां चार युवतियां मिलीं। इन्हें महिला ने अपनी बेटियां और बहू बताया, लेकिन बेटों को पुलिस के सामने पेश नहीं कर सकी। इसी बीच एसपी सिटी अभिनंदन और सीओ प्रथम कुलदीप कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।


एसपी सिटी के सामने बिफरीं महिलाएं
एसपी सिटी और सीओ सिटी के सामने कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बताया कि यह परिवार दो साल से यहां रह रहा है। बाइक और कार से संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता है। पुलिस से शिकायत करो तो कोई झांकने नहीं आता। रात में कुछ सिपाही भी यहां आते देखे जाते हैं। एक महिला सिपाही भी आती है। एक महिला ने बताया कि शनिवार सुबह पार्क में एक अधेड़ और दो युवकों को यह महिला मोबाइल पर कुछ लड़कियों की तस्वीरें दिखा रही थी। उसने रुपये भी लिए थे। कॉलोनी के लोग इकट्ठे हुए तो महिला को छोड़ बाकी सब भाग गए। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed