फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गोवंश

गोवंश

Tue, 24 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
गोवंश
गजरौला (पीलीभीत)। खेत में गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बांका लहराकर भाग गए। घटना के बाद ग्रामीण जमा हुए और तनाव की स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों से मिली तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम दियूरी में पिछले कई दिनों से गोवंशीय पशुओं की हत्या खेतों में की जा रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए निगरानी शुरू कर दी। सोमवार-मंगलवार की रात ग्रामीणों को पता लगा कि गांव के कुछ युवक गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे हैं। सूचना के बाद ग्रामीण जमा हुए और बताए गए स्थान पर पहुंच गए। यहां पशुओं को काट रहे आरोपी भीड़ देख भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। मंगलवार सुबह घटना से गुस्साए एक पक्ष के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हुए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर एसएचओ राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। काफी देर चली बातचीत के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि ग्रामीणों से मिली संयुक्त तहरीर के आधार पर आरोपी यूसुफ मदार, मुस्तफा, असगर, पप्पू और रहीसुद्दीन के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रहीसुद्दीन गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की धरपकड़ को दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed