{"_id":"59420e424f1c1b8b3c8b4857","slug":"201497501250-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने का खाका तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने का खाका तैयार
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बस में आग लगने से 25 जानें जाने के बाद प्रशासन जाग गया है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हाईवे पर दुर्घटनाएं रोकने और दुर्घटना होने पर त्वरित कार्रवाई करने का खाका तैयार किया गया है। जिसके तहत बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा, अहिलादपुर, जोरो प्वाइंट इन्वर्टिज यूनीवर्सिटी, जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा पर एंबुलेंस सेवा के साथ ही त्वरित कार्रवाई करने की कवायद शुरू की गई है।
इसके अलावा राज्य मार्गों, मुख्य मार्गो के पांचवें किलोमीटर स्टोन पर हेल्पलाइन, साइन बोर्ड, जंक्शन सुधार पथ वे, फ्लाईओवर निर्माण, एंबुलेंस सेवा प्रदान करना, दुर्घटना से वाहन हटाने, नगरीय क्षेत्र में यातायात संकेतों और अन्य रोड फर्नीचर की स्थापना के के लिए व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर में स्थापित सिगनल व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस का सहयोग, नगरीय यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात नियंत्रण प्रणाली को लागू करना और रोड मार्किंग सिगनल, साइनेज आदि कार्य करने का भी एजेंडा तैयार किया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक सिगनल व्यवस्था को बेहतर करने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात संकेत, रोड मार्किंग और सीसीटीवी कैमरे भी लगाने का निर्णय लिया गया है।
सीट बेल्ट और हेलमेट की भी हो चेकिंग
सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खड़े खराब वाहन हटाने के साथ ही चेकिंग करते हुए सीट बेल्ट, हेलमेट, तीव्र गति, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसके साथ ही स्कूली वाहनों के फिटनेस को निरंतर चेक करने, सभी विद्यालयों के सौ मीटर की परिधि में नो एंट्री जोन घोषित करने, सभी विद्यालयों के बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने का निर्णय भी सड़क सुरक्षा समिति ने लिया है।