फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 लाख के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

17 लाख के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 02:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
17 लाख के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
बरेली। सेटेलाइट चौराहे पर पुलिस ने मंगलवार को 17 लाख के जाली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास 500 और 200 की गड्डियां बरामद की गईं। ऊपर और नीचे असली नोट थे। बीच में जाली नोट रखे गए थे। तीनों किसी को डिलीवरी देने जा रहे थे। पुलिस अभी तस्करों के ंनेटवर्क और नकली लोट छापने के तरीके के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों को पकड़ा गया। उनके पास से 500 और 200 के नकली नोटों की 24-24 गड्डियां बरामद कीं। इनमें ऊपर और नीचे ही असली नोट थे। बाकी सब चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखे बच्चों के चूरन में निकलने वाले नोट थे। इनमें 500 रुपये के 24 हजार के असली और 11,76,000 के नकली नोट तो 200 रुपये के 9,600 के असली और 4,70,00 के नकली नोट थे। सब मिलाकर करीब 17 लाख की खेप बाजार में खपाई जाने वाली थी। पकड़े गए तीनों तस्करों में एक शामली का और बाकी दो मीरगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


शामली का तस्कर गैंग का सरगना
पुलिस ने बताया की शामली का तस्कर गैंग का सरगना है और करीब एक हफ्ते से पीलीभीत बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में रुका था। करीब डेढ़ महीने से इनकी तलाश की जा रही थी। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने एक आदमी को ग्राहक बनाकर इनके पास भेजा था। सैंपल के तौर पर उनसे आठ नकली नोट भी लिए थे, जो बाजार में बिना किसी संदेह के चल गए। इसके बाद इन्हें खेप लेकर बुलाया गया और पूरे गैंग को पकड़ लिया गया। पुलिस गैंग के बाकी साथियों और तस्करों से नकली नोटों की फैक्टरी को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि नकली नोट पकड़ने का जिक्र मीडिया के जरिए ही उनके संज्ञान में आया है। बारादरी पुलिस ने अगर कोई गुडवर्क किया है तो उसे सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed