{"_id":"5c632412bdec22116d2d8720","slug":"191550001170-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली करने वालों ने मांगी चार दिन की मोहलत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली करने वालों ने मांगी चार दिन की मोहलत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 17 परिवारों से लाखों की वसूली करने वालों ने यह मामला सामने आने के बाद परिवारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। एक परिवार ने बताया कि पीएम आवास दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले उनसे संपर्क कर रविवार तक की मोहलत मांग रहे है। लेकिन इन सब परिवारों ने वसूली करने वालों को सबक सिखाने की ठान ली है। अब यह परिवार मिलकर भोजीपुरा थाने में तहरीर देंगे।
भोजीपुरा क्षेत्र में धौरा टांडा के 17 परिवारों से कैंट क्षेत्र के गांव चनहेटा निवासी दो लोगों ने लाखों रुपये ठग लिए थे। आवेदकों से यह वसूली प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने के नाम पर की थी। आवेदकों से यह वसूली जून 2017 में की थी। रुपये देने के दो साल बाद भी आवास न मिलने पर पीड़ितों ने वसूली करने वालों से अपने रुपये वापस मांगे तो वह आना कानी करने लगे। रुपये वसूली में डूडा के स्टाफ का भी नाम लिया जा रहा था। ठगी करने वाले आरोपियों ने बाकी परिवारों को भी रुपये वापस मांगने पर धमकाया। डरे हुए इन परिवार ने थाना कैंट में ठगों के खिलाफ सोमवार को तहरीर सौंपी थी। जिसके बाद मामला सामने आने पर ठगों ने तुरंत पीड़ितों से संपर्क कराना शुरू कर दिया। अब इन्होेंने रविवार तक रुपये वापस कर देने की मोहलत मांगी है, लेकिन पीड़ित परिवारों ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पीड़ित शीशवती ने बताया कि ठग बिना बताए उनकी बेटी की नंद से भी आवास दिलाने के नाम पर रुपये ठग लाया था।