{"_id":"5c61d6ddbdec225eb27aaa30","slug":"191549915869-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से देहात तक धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। होली से पहले अवैध शराब की भट्ठियां और तेज धधकने लगी हैं। छापामारी कर पुलिस लगातार तस्करों को पकड़ रही है, इसके बावजूद धंधा बदस्तूर जारी है। शहर के बदनाम इलाकों से लेकर देहात के कुख्यात गांवों में शराब बनाने का काम चल रहा है। बताया जाता है कि कई जगह यह काम पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है।
शहर से सटे सुभाषनगर थाने के गांव बंशीनगला और विरिया नरायणपुर में कच्ची शराब का काम कई घरों में सालभर होता है। चर्चा है कि धंधा पुलिस संरक्षण में होता है और अभियान के दौरान आबकारी टीमें भी यहां घुसने की हिम्मत नहीं कर पाती हैं। करीब दस साल पहले तस्करों ने आबकारी टीम को दौड़ा लिया था, जिससे टीम के एक सदस्य की नहर में डूबकर मौत हो गई थी। बारादरी के गंगापुर, कटीकुइयां तो कैंट के कांधरपुर और बभिया में भी शराब तोड़ी जाती है।
देहात में यहां बनती और बिकती है शराब
फरीदपुर: किसुर्रा, इनायतपुर, सितारगंज, पचौमी, ढकनी और रायपुर हंस।
मीरगंज: सिहोर, बसई, धनैली, बकैनिया वीरपुर, सेवा ज्वालापुर, खरसैनी।
आंवला: पैगा, फुलासी, रेहटुइया, भीमपुर, अजुध्या, गुलड़िया उपराला, संजरी, अखा, ढका।
नवाबगंज: बुखारपुर, अनंदापुर, परोथी, टांडा, पंडरा, नौवानगला, गरेम, पंडरी, बरौर व बिथरी।
बहेड़ी: हसनपुर, गुड़वारा, भुड़िया कॉलोनी, सिली कॉलोनी, उतरसिया, पडे़रा, पचपेड़ा, छितौनिया, बिजौरिया, सीकरी, सकरस, सैदपुर, बंजरिया, टांडाछंगा, लेवदा, झाजूनागर।
विज्ञापन
छह दबोचे, 167 लीटर शराब बरामद
एसएसपी के अभियान के तहत रविवार रात और सोमवार सुबह सात जगह छापामारी कर छह लोगों को शराब बनाते गिरफ्तार किया गया। इनसे 167 लीटर अवैध शराब, 40 लीटर स्प्रिट और एक किलो यूरिया बरामद की गई। दो शराब भट्ठियां भी पकड़ी गईं।
‘जड़ से खत्म करेंगे ये धंधा’
एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि जिले में 23 फरवरी तक शहर से देहात तक दिन-रात अवैध शराब के धंधे के खिलाफ छापामारी होगी। इस बार धंधे को जड़ से खत्म करना पुलिस का उद्देश्य है।