फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two groups clashed over children playing; stones were pelted and sticks and clubs were used.

Hapur News: बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव और लाठी-डंडे चले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over children playing; stones were pelted and sticks and clubs were used.
धौलाना। शेखुपुरा खिचरा गांव में बुधवार देर रात बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

खिचरा गांव निवासी गुलसनव्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी जुल्फीकार, गुलजार, जाहिद और फजर मोहम्मद ने सोहेल, शरीफ, सितारा समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर स्थिति को संभाला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। साथ ही स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed