फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी

Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी
देवरनिया/बरेली। थाना क्षेत्र में वसीपुरा के पास एक युवक ने बरेली से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पैर कटने पर उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाया गया पर जान नहीं बच सकी। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। आत्महत्या की वजह को लेकर परिवार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद वसीपुरा के पास एक युवक काफी देर से रेलवे ट्रैक पर बैठा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब साढ़े तीन बजे बरेली की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन के आने पर वह ट्रैक से उठा और फिर कुछ पीछे जाकर दोबारा लाइन पर आ गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसके दोनों पैर कट गए। पीछे से गार्ड ने सूचना दी तो ट्रेन को भी रोक दिया गया। इस बीच हाईवे पर खड़ी रहने वाली एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस से उसे बरेली लाया गया। बताते हैं कि अस्पताल में इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया। देवरनियां पुलिस की सूचना पर यहां के इटौआ शरीफनगर गांव से कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने उसकी पहचान गांव निवासी 27 वर्षीय राजेंद्र के रूप में की। बताया कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed