{"_id":"5c59ed53bdec2273ed39b64d","slug":"191549397331-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-दमकल रही अलर्ट, नहीं आया आत्मदाह की धमकी देने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस-दमकल रही अलर्ट, नहीं आया आत्मदाह की धमकी देने वाला
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जा करने और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाकर पांच फरवरी को एसएसपी दफ्तर पर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इस वजह से दिन भर पुलिस और फायर स्टाफ अलर्ट रहा। हालांकि धमकी देने वाला यहां नहीं आया। फरीदपुर पुलिस ने फौरी तौर पर समस्या का निस्तारण करा दिया है।
शहर के बारादरी क्षेत्र के सिद्दीकी इन्क्लेव निवासी मुख्तार अहमद अंसारी ने दो दिन पहले एसएसपी को पत्र देकर बताया था कि फरीदपुर के भगवंतापुर में उनका परिवार रहता है। वहां उनकी जमीन पर यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। एक दबंग व्यक्ति ने यहां मिट्टी पटान कराकर खेत पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस व्यक्ति से 13 सिलाई मशीनें ली थीं। इसकी कीमत उसने दस लाख से ज्यादा बताई थी, जिसमें समझौता हो गया था। बाद में उसने ये समझौता तोड़ दिया। थाना पुलिस के एक दरोगा की भूमिका भी इस मामले में ठीक नहीं है। पुलिस उनकी रिपोर्ट करने के बजाय विपक्षी की मदद करती दिख रही है। मुख्तार ने कार्रवाई न होने पर मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। मंगलवार को दिन भर छोटी दमकल के साथ फायर स्टाफ और पुलिसकर्मी एसएसपी दफ्तर पर तैनात रहे पर मुख्तार नहीं आए।
फरीदपुर इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का कोई विवाद था, जो मौखिक समझौते के आधार पर निपट गया है।