फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   थाने पहुंचे गांव वाले बोले- बेटी से दुष्कर्म करने वालों को जेल भेजो

थाने पहुंचे गांव वाले बोले- बेटी से दुष्कर्म करने वालों को जेल भेजो

Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचे गांव वाले बोले- बेटी से दुष्कर्म करने वालों को जेल भेजो
बरेली। मेधांश अस्पताल के आईसीयू में 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से नाराज किशोरी के गांववाले सोमवार को सुभाषनगर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा- यह पूरे गांव की बेटी है। अस्पताल में उसके साथ गलत काम हुआ है। आरोपियों को जेल भेजा जाए। पुलिस ने गांव के लोगों से परिवार बारे में जानकारी ली। कई ग्रामीणों के और भी बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इधर, जिला अस्पताल में मौजूद पीड़िता के पिता ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया। कहा- बेटी के बयानों को तोड़मरोड़ कर दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता के आरोपों पर थाना प्रभारी जग नारायण पांडेय का कहना है कि पीड़िता ने जो भी कहा, उसे दर्ज किया गया है। अगर वह कुछ और भी दर्ज कराना चाहती है तो पुलिस फिर उसका बयान ले लेगी। पुलिस ने भमोरा के उस झोलाछाप डॉक्टर को भी तलाश लिया है, जिसने पीड़िता का सबसे पहले इलाज किया था और वही पीड़िता को बाइक से मेधांश अस्पताल लेकर आया था। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया
जिला अस्पताल में सोमवार को महिला डॉक्टर ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया। रविवार को पीड़िता के मेडिकल में आंतरिक और बाह्य चोट न मिलने पर उसका अल्ट्रासाउंड कराने का निर्णय लिया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ने ठीक कराए सीसीटीवी कैमरे
अस्पताल प्रबंधन की तरफ से रिजू प्रधान ने बताया कि जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। अस्पताल के खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा लिया गया है। स्टाफ के बयान के साथ पुलिस को जिन साक्ष्यों की आवश्यकता थी, वे भी उपलब्ध करा दिए हैं।


ग्रामीणों से बातचीत की गई है। वहीं पीड़िता के अल्ट्रासाउंड रिपार्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल के सीसी फुटेज को साक्ष्य में शामिल किया गया है, लेकिन उसमें पीड़िता के आने की स्थिति ही तस्दीक होती है। - सीमा यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed