फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला वकील की हत्या में पुराना शहर के दो युवकों पर शक

महिला वकील की हत्या में पुराना शहर के दो युवकों पर शक

Wed, 22 Aug 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 22 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
महिला वकील की हत्या में पुराना शहर के दो युवकों पर शक
सिविल लाइंस में महिला वकील की हत्या के मामले में पुलिस को पुराना शहर के दो युवकों पर शक है। अब इनकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि महिला वकील ने 62 लाख रुपये में प्रॉपर्टी बेचने के बाद कुछ रुपये इन दोनों युवकों को निवेश करने के लिए दिए थे। यह राशि कितनी थी, इसकी जानकारी के लिए कोतवाली पुलिस ने महिला वकील के बैंक खातों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस में शराब गोदाम के सामने गली में किराए पर रहने वाली महिला अधिवक्ता सीमा शर्मा का शव उनके घर में मिला था। उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। सीमा का फोन न उठने पर अमरोहा में रहने वाले उनके भाई राजीव कौशिक रविवार सुबह उनके घर पहुंचे थे और ताला लगा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शुक्रवार शाम उनकी गली में दो युवक हेलमेट लगाए देखे गए थे। यह युवक पुराना शहर के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है सीमा शर्मा ने 62 लाख रुपये में अपनी प्रॉपर्टी बेचने के बाद इन युवकों के जरिये कुछ रुपये निवेश किए थे। पुलिस अब पुराना शहर के इन युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल ये दोनों युवक अपने घर से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed