{"_id":"5b5b6e3b4f1c1bee748b653d","slug":"191532718651-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चोटीकटवा’ हुआ फरार, तलाश रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘चोटीकटवा’ हुआ फरार, तलाश रही पुलिस
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान की चोटी काटने की धमकी देने वाला आल इंडिया फैजाने मदीना काउंसिल का अध्यक्ष मोइन सिद्दीकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया है। एसएसपी मुनिराज जी. ने उसकी गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए हैं क्योंकि इससे पहले भी वह ऐसी ही हरकतें कर चुका है।
फरवरी 2017 में मोइन सिद्दीकी ने पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह का सिर कलम करने वाले को 10 लाख 786 रुपये देने का ऐलान किया था। इसके बाद कुछ समय वह गायब रहा और फिर सक्रिय हो गया। इसी बीच तीन तलाक और हलाला के मामले ने तूल पकड़ लिया। निदा खान और फरहत नकवी इस मामले को लगातार उठा रही हैं। इसके चलते ही पिछले दिनों मोइन ने निदा को तीन दिन में देश न छोड़ने पर पत्थर मारकर निकालने का ऐलान किया। चोटी काटने की भी बात कही और ऐसा करने वाले को इनाम देने की बात कही थी। इस आरोप में बृहस्पतिवार को थाना बारादरी में इस मामले को लेकर शीरान रजा खां और मोइन सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद से ही मोइन फरार है। बारादरी पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसएसपी के पास पहुंची फरहत नकवी को सुरक्षा देने की फाइल
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को सुरक्षा देने के लिए कवायद तेज हो गई है। खुफिया इकाइयां अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे चुकी हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसकी फाइल एसएसपी कार्यालय भेज दी है। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में ही फरहत को भी सुरक्षा मिल जाना तय है।