{"_id":"5c91462bbdec2213ff32bb76","slug":"181553024555-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस लेने से इनकार किया तो दी हत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा वापस लेने से इनकार किया तो दी हत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराकर जमीन बेचने वाले हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर थाना किला में आरोपी के खिलाफ दोबारा रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किला क्षेत्र के फूलबाग निवासी पप्पू मौर्य की जमीन को क्षेत्र के ही एक हिस्ट्रीशीटर के भाई ने फर्जी बैनामा कराकर बेच दी थी। जानकारी मिलने पर पप्पू ने आरोपी औैर उसने अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर और उसका भाई कटघर निवासी राजेंद्र यादव उसे मुकदमा वापस लेने को धमका रहे हैं। पप्पू का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर राजेंद्र उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पप्पू ने बताया कि 24 फरवरी को पप्पू अपने बदमाश साथियों के साथ उनके घर आया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद से उनका परिवार डरा हुआ है।